The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रुपयों से भरा बैग चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।
राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में एक किराना दुकानदार के घर से किसी ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजू वर्मा 40 वर्ष ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह गंगानगर रोहित किरानो स्टोर के पास रहता है। आनंद टिंबर के पास उसका किराना दुकान है। 21-11-2022 को रात 09-00 बजे किराना सामान लाने के लिए 30000/रू नगदी को एक बैंग मे रखा था,दुकान बंद कर रुपयों से भरा बैग को लेकर वह घर आया और अपने कमरे में बैग को रख दिया था। दुसरे दिन 22-11-2022 को सुबह 08-00 बजे दुकान खोलने के लिए बैग देखा तो जहां बैग रखा था वहां पर नही था कोई अज्ञात चोर घर का खुला दरवाजा से प्रवेश कर बैग को चोरी कर लिया। बैग मे 30000/रू नगद ,एक एटीएम,आधार कार्ड,पेनकार्ड,चेकबुक और दुकान की चाबी रखा था। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *