Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चारामा मंडल की बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने की सभी चुनावी कार्यों की समीक्षा

Spread the love

चारामा। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आज नामांकन वापसी के दिन सर्व आदिवासी समाज की ओर से प्रत्याशी घोषित होते ही 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब 7 प्रत्याशियों के बीच भानुप्रतापपुर विधानसभा का उपचुनाव होगा। सर्व आदिवासी समाज की ओर से प्रत्याशी तय होते ही सियासत और भी तेज हो गयी है। ऐसे में भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है।
यहाँ के उपचुनाव के प्रभारी बनाये गए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कल शाम चारामा पहुँचे। उन्होंने चारामा मंडल में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने इस बैठक के दौरान चुनावी रणनीतियों पर बात की। साथ ही सभी तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने तमाम पदाधिकारियों को पूर्ण रूप से संलग्न होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सभी प्रभारियों से अभी तक के कार्यों की सूची मांगी और उस सूची पर सभी के साथ समीक्षा भी की।
बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यह भी कहा कि, आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि हर समाज, हर वर्ग पूरे प्रदेश स्तर पर कांग्रेस सरकार से नाराज है। निश्चित ही हम जीत की ओर लगातार बढ़ रहे है। इस उपचुनाव में मिली जीत हमारी जीत का आगाज होगी। आने वाले समय 2023 में भी हम अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor