The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Spread the love


रायगढ़ । तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी। घटना बरमकेला क्षेत्र में घटित हो है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में रविवार को सारनगढ़-बारमकेला मार्ग पर कोनी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों दोस्त मोटरसाइकिल से सारनगढ़ क्षेत्र के मालदा गांव जा रहे थे। मृतकों की पहचान मालदा के रहने वाले नीलांबर बरिहा (26) और दीनबंधु बरिहा (30) जबकि महासमुंद जिले के चंद्रसेन चौहान (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक का पता लगा रही है।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor