The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

आईईडी ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को दी अंतिम विदाई

Spread the love

कांकेर। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 4 जवान शहीद हो गए। डीआरजी की टीम छोटेबेठिया थाने क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसमे चार जवान शहीद हो गए। उनको आज नारायणपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।
शनिवार 2 मई को डीआरजी की टीम छोटेबेठिया थाने क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। जवानों को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी मिला था। जिसे बाहर निकालकर निष्क्रिय किया जा रहा था। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले घटनास्थल पे शहीद हो गए। वहीं 1 घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोर्राम को रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को नारायणपुर पुलिस लाइन में लाया गया। जहां तिरंगे में लिपटे शहीद जवानों को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी शहीदों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद जवानों के पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *