The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

यात्री बस पलटी 50 लोग घायल, 4 गंभीर

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में आज जमनीपाल से यात्रियों को लेकर सरिया जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान बस में का शिकार हो गया है. बस में सवार 50 लोगों घायल हो गए हैं। उनमे से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के करनाेद में हुई है। बस कोरबा के जमनीपाली से रायगढ़ के सरिया जा रही थीं। इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले के करनाेद के पास बस पलट गई। बस में 60 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 50 लोगों को चोटें आई है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. घायलों को बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है.
इसकी सूचना पर बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *