The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ICU में भर्ती,कोरिया में तबीयत बिगड़ने पर हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत बिगड़ गई है। उनको कोरिया से रायपुर लाया गया है। मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुगर बढ़ने और पेट दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक उनके ब्रेन में भी इफेक्ट हुआ है। कोरिया में तबीयत बिगड़ने पर हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है, जिनका ICU में इलाज जारी है। फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे हुए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी है। उन्हें देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor