The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

4.5 करोड़ के गांजा तस्करी का पर्दाफाश, मुखिया यूपी से गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस ने करीब 4.56 करोड़ रुपये मूल्य के गांजा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सरगना विनय शर्मा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा 17 अप्रैल को हुआ था, जब पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक मालवाहक वाहन की जांच की। वाहन में कच्चे केलों के नीचे छिपाकर 29 प्लास्टिक बोरियों में 912.760 किलोग्राम गांजा रखा गया था। पुलिस ने मौके से चार फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की थीं। जांच में पता चला कि यह खेप ओडिशा के कंधमाल से लोड होकर उत्तर प्रदेश के शामली भेजी जा रही थी।

मामले की विवेचना और तकनीकी विश्लेषण के दौरान पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा मोबाइल डेटा की जांच में यह सामने आया कि पूरे नेटवर्क का मुख्य रिसीवर और फाइनेंसर विनय शर्मा ही है। इसके बाद बसना थाना की विशेष टीम उत्तर प्रदेश पहुंची और 17 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शामली निवासी विनय शर्मा शराब, भांग और गांजे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है तथा कई राज्यों में संचालित शराब ठेकों की आड़ में अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट चला रहा था। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *