The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम विभाग ने कुछ देर में इन जिलों में बारिश और धूल भरी आंधी चलने की दी चेतावनी

Spread the love

रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ घंटे में बारिश और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, पेंड्रा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, कोंडागांव, बस्तर और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। इसके प्रभाव से 15 अप्रैल को भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor