The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर में दो दिन रहकर चुनाव अभियान की करेंगे समीक्षा

Spread the love

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी अपना मोर्चा लगाने आ रहे हैं। पुनिया दो दिन रहकर चुनाव अभियान की समीक्षा करेंगे। खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होना है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 मार्च को दोपहर लखनऊ से रायपुर पहुंचकर सर्किट हाउस जायेंगे। दोपहर करीब 2.30 बजे राजीव भवन रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं महंगाई मुक्त भारत अभियान की तैयारी की समीक्षा। उसी दिन शाम करीब 4 बजे रायपुर से खैरागढ़ पहुंच जाएंगे। उस शाम करीब 7 बजे वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जमीनी प्रचार पर केंद्रित होगी। इस बैठक में खैरागढ़ के प्रमुख रणनीतिकार और पदाधिकारी शामिल होंगे। 31 मार्च की सुबह 9 बजे से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ उपचुनाव पर एक और चर्चा होनी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *