The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत मेंऊ ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ग्राम स्तर खेलों का आयोजन

Spread the love

”सुरेश यादव की रिपोर्ट”

जांजगीर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण के लिए आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के ग्राम स्तर के आयोजन 6 से 11 अक्टूबर तक किए जाने हैं। इसी कड़ी में राजीव युवा मितान क्लब मेंऊ के द्वारा शासकीय हाई स्कूल ग्राउंड में खेल आयोजन किए गए। बच्चों के मध्य भौरा बांटी रस्साकसी खो-खो फुगड़ी दौर और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि श्री अश्वनी बंजारे जी, पंचायत सचिव रामेश्वर आनंद जी, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष श्री आकाश यादव जी, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री विजय यादव जी, उपाध्यक्ष अवधेश साहू जी, कोषाध्यक्ष कर्ण कुमार साहू जी, सचिव आदित्य पात्रे जी, उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू जी, एवं क्लब एवं पंचायत के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor