The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

रायपुरियंस पर आईपीएल का खुमार, कुछ ही देर में बिकी टिकटें अब कालाबाज़ारी

Spread the love

रायपुर। आईपीएल 2026 के दो बड़े मुकाबलों को लेकर राजधानी इस समय क्रिकेट के जुनून में डूबी हुई है। 10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को आरसीबी बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होगी। इन मुकाबलों के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। कालाबाजारी ने कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है।
10 मई को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दूसरे चरण की टिकट बिक्री शुरू होते ही 2600 से 8000 रुपये तक की कीमत वाले टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। 2600 और 2700 रुपये वाले 3000 से अधिक टिकट तुरंत खत्म हो गए।
पहले चरण में ही स्टेडियम की आगे की सीटें भर चुकी थीं, दूसरे चरण में उपलब्ध टिकट पीछे की सीटों के थे। इस कारण महंगे टिकट 8000 वाले भी देर शाम तक खत्म हो गए।
13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के प्रति दर्शकों की रुचि कम नजर आ रही है। अब तक इस मैच के 60 फीसदी टिकट ही बिक पाए हैं, जबकि 40 प्रतिशत टिकट अभी भी उपलब्ध हैं।
मैच की लोकप्रियता के बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ गई है। बाजार में एजेंट और दलाल सक्रिय होकर टिकटों को कई गुना कीमत पर बेच रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर और अन्य खिलाड़ी भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे। फैंस ने एयरपोर्ट पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया।
हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं। उनकी अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभाल सकते हैं। टीम नवा रायपुर के मेफेयर होटल में ठहरी हुई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 मई को विराट कोहली के साथ रायपुर पहुंचेगी। टीम यहां 5 दिनों तक रुककर दोनों मुकाबलों की तैयारी करेगी। खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र शाम के समय रखा गया है ताकि गर्मी से बचा जा सके। सुरक्षा कारणों से अभ्यास सत्र में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *