The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रेमिका से नहीं मिल पाने से नाराज साथियों के साथ 28 कारों का शीशा तोड़ की चोरी

Spread the love

सक्ती। प्रेमिका से नहीं मिल पाने से नाराज एक नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्पात मचाया। उन्होंने 28 कारों के शीशे तोड़े बल्कि 11 कारों से सामान भी चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिगों समेत 4 को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार 10-11 मई की रात बदमाशों ने मालखरौदा और जैजैपुर क्षेत्र के काशीगढ़, तुषार, बोदसरा, कचंदा, पीहरीद, छोटे सीपत, कलमी और जमगहान समेत कई गांवों में घरों के आगे खड़ी कारों के शीशे तोड़ डाले। इसके बाद कारों से पर्स, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक-पाना सहित 47 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की शिकायत पर मालखरौदा में 6 और जैजैपुर में 5 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, टॉवर डंप से 4 हजार मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया और खरसिया व रायगढ़ में छापेमारी की। जांच के दौरान दिल्ली भागने की फिराक में खड़े आरोपी गुलशन कुमार बरेठ को खरसिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई। आरोपी ने बताया कि देर रात वो प्रेमिका से मिलने गया था मगर मिल नहीं पाया, जिसके बाद गुस्से में उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी में से 4 हजार, 5 जैक, 5 रॉड, 2 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर, 2 स्टेपनी टायर और 2 डीजल वाइब्रेटर मशीन बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *