The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बाइक मवेशी से टकराई, महिला की मौत

Spread the love

भिलाईनगर/अंडा। बीती रात टायर फैक्ट्री डौकीडीह रोड अंडा के पास एक बाइक मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना अंडा प्रभारी पारस राम ठाकुर ने बताया कि रेखा बाई साहू 42 निवासी उतई अपने बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर गुण्डरदेही से उतई वापस लौट रही थीं। इसी दौरान टायर फैक्ट्री डौकीडीह रोड के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। बाइक मवेशी से जा टकराई और दोनों सवार सड़क पर गिर गए। इसमें रेखा बाई साहू को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस में घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का मर्ग पंचनामा कर कार्रवाई की है। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर आवारा मवेशियों की समस्या पर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *