The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लक्ष्य ज्वेलर्स से एक करोड के जेवरात पार

Spread the love

रायपुर। खम्हारडीह में स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर वहां से एक करोड रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर फरार हो गए। खम्हारडीह पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलर्स शॉप में घुसे और डिस्प्ले काउंटर में रखे कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण कारोबारी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का खुलासा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *