The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पीएम नरेंद्र मोदी ने की कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

Spread the love

THEPOPATLAL पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर की तैयारियों का जायजा लिया और कहा था कि ये हवाईअड्डा भगवान बुद्ध की शांति का संदेश दुनिया में फैलाएगा। इस एयरपोर्ट से विदेशी और घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। बुद्ध ने इस धरती से दुनिया को दिया करुणा और दोस्ती का संदेश यहीं से दिया था और अब कुशीनगर से उड़ान भी दुनिया को यही संदेश देने जा रही है। हवाई अड्डे का निर्माण 260 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *