The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

तालाब किनारे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Spread the love

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुरमुंदा में प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तालाब किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर हटाया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि मुरमुंदा तालाब के पास अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए पहले नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। यह तालाब न केवल जल स्रोत है, बल्कि कई स्थानीय और प्रवासी पक्षियों का महत्वपूर्ण आश्रय स्थल भी माना जाता है, जिससे इसके संरक्षण को लेकर पहले से ही चिंता जताई जा रही थी। कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों, पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण संगठनों ने राहत की भावना जताते हुए प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor