The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पीसीसी अध्यक्ष की कुर्सी खतरे पर सीएम का आशीर्वाद रहा तो बच सकता है,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस में संगठन की नियुक्तियों के बाद पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ते जा रही है। कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री की नाराजगी सामने आने के बाद अब कार्यकर्ता मुखर होकर अपना विरोध जताने लगे हैं। मोहन मरकाम पर पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और हालफिलहाल कांग्रेस में शामिल चाटूकार व दलाल नेताओं को तवज्जो देने का आरोप लगते रहा है। मोहन मरकाम की नियुक्ति के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ही हाथ रहा है, जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि सत्ता और संगठन में संतुलन के साथ कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को भी विश्वास में लेकर प्रदेश में अपनी पैठ मजबूत करेगी। लेकिन भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आने के बाद अब पीसीसी में बदलाव लेकर आवाज उठने लगी है। कई पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इसके लिए लाबिंग भी शुरू कर दी है।ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वे आगे भी अध्यक्ष बने रहते हैं तो इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आशीर्वाद बनाए रखने के लिए जोर लगाने पड़ेंगे। भूपेश बघेल की कृपा मिलने पर ही उनका अध्यक्ष का पद सलामत रह सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor