Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीमेंट की कीमतों में 80 रुपये प्रति बोरी की हुई गिरावट

Spread the love

रायपुर। सीमेंट की कीमतों में अब लगातार गिरावट का क्रम जारी है और बीते चार दिनों में ही इसकी कीमतों में 80 रुपये प्रति बोरी की गिरावट आ गई है। 19 अक्टूबर को विभिन्न कंपनियों की सीमेंट 275 से 280 रुपये प्रति बोरी तक बिका। कीमतें गिरने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि ट्रक हड़ताल समाप्त होते ही अब सीमेंट की सप्लाई सुधर गई है। इसके चलते स्टाकिस्टों द्वारा भी अपना स्टाक किया हुआ माल निकाला जाने लगा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अभी बाजार काफी सुस्त है और कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor