The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गोवर्धन शर्मा अभा. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

नवापारा राजिम। स्थानीय नवापारा निवासी सेवनिवृत सूबेदार गोवर्धन शर्मा को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह मनोनयन रायपुर स्थित आईआईएम में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित बैठक में किया गया. इसके अलावा बैठक में परिषद के सदस्यो द्वारा राष्ट्रीय बैठक के निर्णयों पर विचार, पूर्व पदाधिकारियों द्वारा अब तक के कार्यों की समीक्षा आगे की कार्ययोजना पर विचार सहित नई कार्यकारिणी की घोषणा पर चर्चा भी हुई. नगर के लाल भूतपूर्व सैनिक सूबेदार गोवर्धन शर्मा को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर नवापारा शहरवासियो सहित अनेको लोगो ने उन्हें बधाई प्रेषित की. इस दौरान बैठक मे कर्नल (डा.) हरीन्द्र त्रिपाठी, केपी साहू, रवि कुमार, बीएल देशमुख, किशोरी लाल साहू, खेमचंद निषाद, पवन निषाद, सूबेदार संतोष कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor