The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

करेला और टमाटर की खेती से लाखों रूपए कमा रहे है किसान

Spread the love


गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला उद्यान विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन पर मरवाही विकासखण्ड के ग्राम सेखवा के किसान घासीराम करेला और टमाटर की खेती से लाखो रूपए की कमाई कर रहे है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से सब्जी की खेती से किसान घासीराम खुश है। वे वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकारी मदद से एक एकड़ क्षेत्र में करेला और एक एकड़ क्षेत्र में टमाटर की खेती कर रहे है। वे अभी तक 8 क्विंटल करेला की बिक्री कर चुके है। टमाटर की भी पैदावार अच्छी हो रही है। उन्होने बताया कि करेला और टमाटर की बिक्री से 4 से 5 लाख रूपए लाभ होने की उम्मीद है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor