The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खाद्य विभाग ने एवेरस्ट का नकली मीट मसाला किया जब्त

Spread the love

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में मंगलवार को खाद्य विभाग ने जांच करते हुए एवरेस्ट ब्रांड के कथित नकली मीट मसाले का बड़ा जखीरा जब्त किया। कंपनी प्रतिनिधि की प्रारंभिक पुष्टि के – आधार पर 9 बैग मसाला, जिसकी – कीमत 50 हजार रुपए बताई गई, – सीज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कंपनी से अंतिम पुष्टि पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत विवेचना की जाएगी।
शहर में नामी ब्रांड के मसालों की आड़ में कथित नकली सामान खपाने के खेल का खुलासा होने लगा है। मंगलवार को व्यापार विहार स्थित श्री मारुति गुड्स गैरेज में खाद्य विभाग की टीम ने दबिश देकर एवरेस्ट ब्रांड के मीट मसाले की खेप की जांच की। कार्रवाई उस समय तेज हुई जब कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद मसाले को देखकर उसे प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया। जांच के दौरान पैकेजिंग, बैच नंबर और उत्पाद की गुणवत्ता का मिलान किया। प्रारंभिक जांच में कई बिंदुओं पर संदेह गहराने के बाद टीम ने 9 बैग मसाला जब्त कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कंपनी से अधिकृत लिखित पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और धोखाधड़ी से जुड़े प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *