The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सुकमा के फड़ों में लटके ताले, तेंदूपत्ता की ओडिशा तस्करी

Spread the love

सुकमा। तेंदूपत्ता खरीदी अब सुकमा में दम तोड़ती नजर आ रही है। केवल 3-4 दिन में ही फड़ों पर ताले लटक गए हैं। सरकारी खरीदी ठप होते ही बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। सीमावर्ती इलाकों से तेंदूपत्ता ओडिशा तस्करी हो रही है। शबरी नदी पार कर नावों से दिनदहाड़े पत्ता भेजा जा रहा है। जहां ओडिशा में 220 रुपए किलो तक कीमत है, यहां ग्रामीण 3.50 में बेचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के घरों में पत्ता डंप पड़ा है, लेकिन खरीदी नहीं हो रही। बाइक से जंगल रास्तों के जरिए तस्करी का नेटवर्क फैल चुका है। प्रशासन ने सिर्फ पुल पर नाका लगाया, जंगल के रास्ते खुले हैं। सरकारी रिकॉर्ड में पत्ता नहीं चढ़ने से बोनस भी खत्म हो गया। आदिवासियों का रोजगार संकट में है और बिचौलिए चांदी काट रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *