The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सिलेंडर ब्लास्ट का वीडियो वायरल, 4 लोगो की हुई थी मौत

Spread the love

दुर्ग। खपरी गांव में बीते दिनों घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। बिजली खंभे में लगी आग तेजी से फैलते चली गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसमें धमाके का दृश्य भी कैद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बिजली खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी। खंभे के नीचे घर के प्लास्टिक और तिरपाल से बने छपर में लगी आग फैलते हुए किचन पहुंची। इससे गैस सिलेंडर फट गया। इसका धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए। इस दौरान घर में दोनों बहनों के पिता अनिल वैष्णव 45 , दोनों बहनें चांदनी वैष्णव 18, लक्ष्मी वैष्णव 20 और डेढ़ साल की गोपिका वैष्णव थीं। अनिल वैष्णव की पत्नी, बेटा और एक बेटी घर के बाहर थे, जिससे उनकी जान बच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी फैल हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना पर सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, एसएसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
सीएम साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की विशेष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि शासन के नियमानुसार दी जाने वाली 4-4 लाख रुपये की सहायता के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को परिजनों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *