The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

Spread the love

धमतरी । भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रीवागहन गांव निवासी लाला राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लाला राम हार्वेस्टर लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी डबरी पार करते समय चढ़ाव के कारण वाहन फंस गया। इसी दौरान वह नीचे उतरकर हार्वेस्टर की जांच कर रहा था, तभी अचानक हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल लाला राम को स्थानीय लोगों की मदद से धमतरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *