The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गाड़ी चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग। वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने का प्रयास करने वाले नागपुर निवासी दो आरोपियों को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार से आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया।

गाड़ी में काली फिल्म लगी होने एवं रोकने के संकेत के बावजूद आरोपी तेज गति से भागने का प्रयास किया था। पुलिस टीम ने पीछा कर सिरसा गेट के पास दोनों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास एवं मोटर व्हीकल के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग ड्यूटी में सहायक उप निरीक्षक सुशील पांडे और आरक्षक रमेश चंद्राकर की ड्यूटी रायपुर से दुर्ग मार्ग पर लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान दोपहर 12,30 बजे वाहन एम एच 02 ए वाय 3475 तेज गति से रायपुर से दुर्ग की ओर आती हुई दिखाई दी जिसमें काली फिल्म लगी हुई थी।

आरक्षक ने गाड़ी रोकने का संकेत किया परन्तु चालक ने गति और तेज कर दी। उसने आरक्षक को कुचलने के प्रयास किया। स्वयं को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई और वह गाड़ी के सामने गिर गया।
आरोपियों ने वाहन सिर के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया किंतु आरक्षक पीछे हट गया। घटना के बाद वाहन चेकिंग में लगे अन्य लोगों ने कार का पीछा कर सिरसा गेट के पास वाहन को रोका। इस गाड़ी में दो युवक एवं दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रमजान एवं जाकिर मोहम्मद निवासी नागपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109 (1), 221, 3 (5) बीएनएस एवं धारा 184, 100 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *