The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

थानों में जब्त 65 लाख की शराब का नष्टीकरण

Spread the love

दुर्ग। जिले के थानों और चौकियों में पिछले 10 वर्षों से जमा 65 लाख रुपए की शराब का नष्टीकरण किया गया। कोर्ट की अनुमति के बाद 15 हजार लीटर से अधिक शराब को चैन माउंटेन से कुचलकर नष्ट किया। पुलिस अधिकरियों के अनुसार जब्त शराब पिछले 10 वर्षों से मालखानों में रखी हुई थी। इसके कारण थाना परिसर में जगह की कमी हो रही थी। इसकी बदबू से सभी को परेशानियां हो रही थी। पुलिस अधिकारियो के निर्देश पर और 15 मई को कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 480 प्रकरणों में जब्त 15119.976 लीटर देशी शराब का नष्टीकरण किया गया। पुलिस के मुताबिक नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इसे चैन्नमाउंटेन से कुचलकर नष्टीकरण की कार्यवाई की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor