The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दो नेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। अदालत के आदेश पर दो नेताओं के खिलाफ़ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो नेता आसिफ मेमन और शाहिद मेमन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी मिली है कि प्रार्थिया नूर बेगम की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों ने धोखे से जमीन की रजिस्ट्री करने के बाद भी प्रतिफल राशि का भुगतान नही किया था। इसके एवज में जो चेक दिये गए थे, वे भी बाउंस हो गए थे। प्रार्थिया ने कोर्ट में दोनों के खिलाफ परिवार दायर किया था। इस परिवाद पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने माना कि आसिफ मेमन और शाहिद मेमन के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज किया जाए। अदालत ने पुलिस को मुकदमा दायर करने का आदेश दिया है। इसके बाद राजधानी की सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor