The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

जमीन और रिश्ते के विवाद में बेटे ने मां समेत तीन लोगों की हत्या की

Spread the love

मध्य प्रदेश के गुना जिला के म्याना क्षेत्र में बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका बिंदाबाई के बेटे सीताराम जाटव ने अपने भांजे और एक अन्य साथी के साथ मिलकर मां बिंदाबाई, ओमप्रकाश शर्मा और रामकिशन की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, बिंदाबाई और ओमप्रकाश के बीच कथित संबंध तथा बिंदाबाई के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री को लेकर सीताराम नाराज था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने 18 जून की रात तीनों को शराब पिलाकर बेसुध किया और फिर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शवों को अलग-अलग कमरों में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सीताराम के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सीताराम जाटव और उसके भांजे सुरेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *