The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalPolitics

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की हुई शुरुआत

Spread the love

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो चुकी है, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। बैठक में बस्तर को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, साथ ही राज्यों की अलग-अलग चुनौतियों को लेकर एक संयुक्त रोडमैप तैयार करने की दिशा में चर्चा की जा रही है। इस दौरान चारों राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासनिक समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। विशेष रूप से लंबे समय तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और बेहतर अंतर-राज्यीय तालमेल पर भी फोकस किया गया है, जबकि पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *