The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नहर में नहने गए नाबालिग की डूबने से मौत

Spread the love

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा के मुख्य नहर में मंगलवार को अपने दोस्त के साथ नहाने गया एक बालक नहर में डूब गया। जिसकी लाश 24 घंटे बाद आज सुबह गागरा पुल के पास मिली है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सांकरा निवासी 13 वर्षीय सातवीं कक्षा का छात्र छबीलाल ध्रुव अपने दोस्त के साथ मुख्य नहर में नहाने के लिए पहुंचा। जहां दोनों दोस्तों ने छलांग लगाई। इस दौरान छबीलाल का दोस्त नहर से बाहर निकल आया, लेकिन छबीलाल नहर से बाहर नहीं निकल पाया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोताखोर बच्चे की तलाश जुट गए। जिसकी लाश बुधवार सुबह गागरा पुल के पास से मिली। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *