The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

आबकारी दल पर ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडों से हमला

Spread the love

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पीपलमेंटा गांव में आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। आबकारी टीम अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करने गांव पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान आबकारी विभाग की सरकारी गाड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी बिना किसी डर के हाथों में लाठी-डंडे लेकर टीम और वाहन पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *