The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

ओंकारेश्वर में दो युवक नर्मदा में डूबे, तलाश जारी

Spread the love

ओंकारेश्वर। खंडवा जिले के ब्रह्मपुरी घाट पर उत्तर प्रदेश के मथुरा के दो युवक, तुषार बंसल 21 और आकाश ठाकुर 20 नर्मदा नदी में डूब गए। दोनों युवक अपने आठ साथियों के साथ तीर्थयात्रा पर ओंकारेश्वर पहुंचे थे। मंगलवार को ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान के दौरान वे प्रतिबंधित क्षेत्र में चले गए और तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर ओंकारेश्वर पुलिस ने स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। यह घटना दो दिनों में नदी में डूबने का दूसरा और हफ्ते में पांचवां हादसा है। स्थानीय लोग घाटों पर सुरक्षा उपायों की कमी और अचानक छोड़े जाने वाले पानी को हादसों का मुख्य कारण बता रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor