The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya PradeshMISC

इंदौर में जिम ट्रेनर की बजरंगियों ने की पिटाई

Spread the love

इंदौर। भंवरकुआं इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिम ट्रेनर शादाब मंसूरी की जमकर पिटाई कर दी। बताया गया है कि वह किसी हिंदू युवती के साथ घूम रहा था, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पलसीकर चौराहे के पास पकड़ लिया और मारपीट की। युवती ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शादाब को भंवरकुआं थाने ले गई। हालांकि युवती ने कोई शिकायत नहीं की, फिर भी पुलिस ने मंगलवार को शादाब पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor