The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeNational

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 27 माओवादियों ने किया सरेंडर

Spread the love

झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है, जहां राज्य के इतिहास में पहली बार 27 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिए। सरेंडर करने वालों में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र के सक्रिय माओवादी और प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के उग्रवादी शामिल हैं। इनमें 8 हार्डकोर नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने सरेंडर के दौरान INSAS राइफल, SLR, पिस्टल, हजारों कारतूस और वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में हथियार भी जमा कराए। पुलिस के अनुसार ये उग्रवादी हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, विस्फोट और लेवी वसूली जैसे 426 मामलों में शामिल रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *