The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खरोरा में मिली 350 वर्ष पुरानी भोजपत्र में लिखित श्री देवांग पुराण की दो पांडुलिपियां

Spread the love

रायपुर। नगर पंचायत खरोरा निवासी 76 वर्षीय पंडित संतोष राव द्वारा संरक्षित दो दुर्लभ पांडुलिपियों को ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभा कक्ष में पंडित संतोष राव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पंडित संतोष राव के पास माता परमेश्वरी से संबंधित श्री देवांग पुराण की दो पांडुलिपियां सुरक्षित हैं। इनमें पहली पांडुलिपि लगभग 350 वर्ष पुरानी है जो भोजपत्र पर लिखित है और इसमें 101 पृष्ठ हैं। दूसरी पांडुलिपि लगभग 100 वर्ष पुरानी है, जिसमें 151 पृष्ठ शामिल हैं। दोनों पांडुलिपियां ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण हमारी समृद्ध विरासत को बचाने जैसा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम मिशन के अंतर्गत जिले में सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *