The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

मंडी के कर्मचारियों पर शराबियों ने चाकू से किया हमला, चार घायल

Spread the love

इंदौर में अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है और इसी कड़ी में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामला राजेंद्र नगर स्थित चोइथराम मंडी का है, जहां देर रात शराब के नशे में धुत कुछ बदमाशों ने मंडी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि काम खत्म कर बाहर निकल रहे कर्मचारियों से आरोपियों ने पैसे की मांग की, और जब उन्होंने इनकार किया तो बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। जांच में चाकू के इस्तेमाल की पुष्टि भी हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *