The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

समाधान शिविर के दौरान 40 हजार रिश्वत लेते बाबू प्रदीप गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा। जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते एक कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ACB की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा।
जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से काम कराने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर बिलासपुर ACB की टीम ने जाल बिछाया और समाधान शिविर में ही कार्रवाई को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने अचानक शिविर में दबिश दी और आरोपी कर्मचारी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
इस कार्रवाई से शिविर में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी कर्मचारी को कोषा विभाग में रखकर पूछताछ की जा रही है। ACB की टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मच गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor