The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalBollywood

किंग खान बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे

Spread the love

THEPOPATLAL क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं। गुरुवार को आर्यन खान से उनके पिता शाहरुख खान जेल में मिलने पहुंचे हैं। तय समयसीमा में बेटे के मुलाकाल करने के बाद शाहरुख खान अब जेल से बाहर निकल गए हैं। बता दें कि ड्रग्स केस में आर्यन खान 14 दिन से जेल में बंद हैं। आज आर्यन खान की ज्यूडिशियल कस्टडी भी खत्म हो रही है। शाहरुख खान लगभग 9.10 बजे आर्थर जेल पहुंचे और 15 से 20 मिनट तक अंदर रहे। इसके बाद शाहरुख खान आर्थर जेल से निकले। उधर, आज बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान और उनके परिवार की उम्मीदें टिकी है। आर्यन खान की जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी लगा दी गई हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए अभी तारीख निर्धारित नहीं की है। आज आर्यन के वकील हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग कर सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor