The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

विधायक दीपेश सामूहिक विवाह में बंधे एकसूत्र से, ई-रिक्शा से पहुंचे सभी दूल्हे, बैलगाड़ी से निकली बारात

Spread the love

बेमेतरा। सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बीपीएल परिवार की तरुणा साहू के साथ सात लिए। इससे पहले सभी दुल्हे ई-रिक्शा में बैठकर सर्किट हाउस पर पहुंचे जहां से वे बैलागाड़ी में सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने के लिए बारात के रुप में विवाह स्थल के लिए निकले जहां रीति-रिवाज निभाने के बाद सभी ने सात फेरे लिए।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक तरुण साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली राशि वे अपने पास नहीं रखेंगे, बल्कि उसे मेधावी छात्राओं की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। इसके बाद सभी दूल्हे ई-रिक्शे से सर्किट हाउस तक पहुंचे। इसके बाद विधायक समेत सभी दूल्हों की बारात बैलगाड़ी से निकली। इस दौरान दूल्हों को धूप से बचाने छाते की व्यवस्था की गई थी। बारात में परिवार की महिलाओं ने भी जमकर डांस किया। बारात में परी डांस का भी आयोजन किया गया। परी डांस स्थानीय ग्रामीण संस्कृति का हिस्सा है। विधायक की बारात में तरुण साहू में उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *