The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन रायपुर के डॉ. पीयूष श्रीवास्तव अध्यक्ष

Spread the love

रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष पद पर डॉ. पीयूष श्रीवास्तव निर्वाचित हुए है। छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. हीरा सिंह लोधी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. पीयूष के नेतृत्व में संगठन चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगा। डॉ. पीयूष श्रीवास्तव इस मजबूत आधार को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई सफलताओं तक ले जाएंगे तथा चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी नेतृत्व प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन चिकित्सकों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर डॉ. लोधी ने जेडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रेशम सिंह के ऐतिहासिक, संघर्षशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल ने जेडीए रायपुर को नई दिशा, नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्रों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। डॉ. लोधी ने कहा कि डॉ. रेशम सिंह के नेतृत्व में जेडीए ने हॉस्टल सुविधाओं, पीजी चिकित्सकों के कार्य-परिस्थितियों, नीट पीजी परीक्षा से संबंधित विषयों, एफएमजीई विद्यार्थियों के हितों तथा अन्य छात्र-चिकित्सक मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किया। उनके प्रयासों से कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक प्रगति हुई और चिकित्सक समुदाय की आवाज को मजबूती मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *