The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

बेमेतरा सामूहिक विवाह में अव्यवस्था, जांच के आदेश

Spread the love

बेमेतरा में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हुई अव्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में विशेष बात यह थी कि भाजपा विधायक दीपेश साहू का विवाह भी वहीं संपन्न हुआ, जिससे समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए टेंट और पंडाल लगाए गए थे, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पहले पुराने विश्राम गृह का सुझाव आया, वहीं बाद में महेश्वरी समाज भवन के उपयोग की बात भी सामने आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर ने उनसे चर्चा की थी और उनके सुझाव पर विश्राम गृह में आयोजन कराया गया। हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए कमिश्नर को निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं सरगुजा जिले के मैनपाट में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद के बाद तहसीलदारों की हड़ताल के सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रशासन और तहसीलदारों के बीच चर्चा जारी है तथा जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *