The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सुशासन तिहार पर 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र

Spread the love


रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार श्री जानकी को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सुनने में होने वाली परेशानी से राहत मिली है।
जानकी ने सुशासन तिहार के दौरान श्रवण संबंधी समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इससे अब उन्हें दैनिक गतिविधियों के संचालन और लोगों से संवाद स्थापित करने में काफी सुविधा होगी। श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद श्री जानकी ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सुनने में कठिनाई होने के कारण उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।
सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशभर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निराकरण से लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। यह अभियान जरूरतमंदों तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor