The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 15 लाख में बेची दूसरे की जमीन, एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बालोद पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र बहादुर सोनी और हरिशंकर गजभिए ने मिलकर डोमेंद्र कुमार की 1 एकड़ 60 डिसमिल जमीन की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार की और उसे कमला वर्मा को 15 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर लिया। आरोपियों ने सौदा पक्का करने के नाम पर खरीदार से 1.50 लाख रुपये एडवांस भी ले लिए। बाद में कागजातों की जांच के दौरान ऋण पुस्तिका फर्जी पाई गई और पता चला कि जमीन का वास्तविक मालिक डोमेंद्र कुमार है, जिसे इस सौदे की कोई जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम खैरतराई निवासी नरेंद्र बहादुर सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं मामले का दूसरा आरोपी हरिशंकर गजभिए फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *