The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

सूने मकान में लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Spread the love

गीदम में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 06 में स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, परिवार किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों समेत पूरे घर को खंगाल डाला। जब परिवार वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताह भर में यह दूसरी बड़ी चोरी की घटना है, जिससे क्षेत्र में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *