The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCChhattisgarh

तिरंगे के लिए उतारा था निजाम ने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट : अमित शाह

Spread the love

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनावी राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गोराटा में एक शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इसी दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस गोराटा गांव में महज ढाई फुट ऊंचा तिरंगा लहराने के लिए सैकड़ों लोगों को क्रूर निजाम की सेना ने मौत के घाट उतार दिया था। आज मुझे कहते हुए गर्व हो रहा है कि उसी धरती पर हम 103 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जा रहा है, जो किसी से नहीं छिप सकता है। उन्होंने आगे कहा कि उसी भूमि पर उन अमर शहीदों का स्मारक बनाया गया है। सरदार पटेल की यह 20 फीट ऊंची प्रतिमा हैदराबाद से निजाम को बाहर निकालने में हमारे पहले गृह मंत्री की ओर से निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *