The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोका, मौत

Spread the love

जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी घटना इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, इस भीषण दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार तोकापाल की ओर से एक बाइक सवार जगदलपुर की ओर आ रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक का पहिया टूटकर बाहर फेका गया। वही बाइक चालक दूर जा गिरा। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल बघेल (निवासी पखनार, विकासखंड दरभा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल किसी कार्य से तोकापाल की ओर आया था। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस हाईवे के किनारे कई कॉलोनियां बसी हुई हैं, जहां लोगों का दिनभर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों और खराब सड़क की वजह से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों का कहना है कि एनएच-63 का यह हिस्सा लंबे समय से सड़क हादसों के लिए बदनाम होता जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *