The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जंगल में छिपा नक्सलियों का खजाना मिला, हथियारों के साथ 24 लाख रुपये बरामद

Spread the love

नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा छोड़ी गई सामग्री की तलाश के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से हथियारों का बड़ा डंप और 24 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टेकला जंगल से इंसास, एसएलआर, .303 रायफल सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री मिली है। वहीं छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में आगे भी तलाशी अभियान जारी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *