The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जल जीवन मिशन, 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त

Spread the love

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त किया गया है। निरस्त निविदाओं में एजेंसियों द्वारा जमा की गई ईएमडी राशि को राजसात करने के साथ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अनुसार यह एजेंसियां भविष्य में जल जीवन मिशन के निविदा कार्यों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान वे एजेंसियां जिनके द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने के कारण आमजनों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है उनका अनुबंध निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम तर्री, कन्हेरा, एवं मुण्डरा की एजेंसी मेसर्स विष्णु प्रसाद अग्रवाल तथा विकासखण्ड तिल्दा के ग्राम तुलसी, मोतिमपुरकला एवं तरपोंगी की एजेंसियां मेसर्स रेखचंद अग्रवाल जांजगीर-चांपा, मेसर्स बीआर इन्फ्रास्ट्रक्चर रायपुर एवं मेसर्स मनीश अग्रवाल रायपुर के अनुबंधों का निरस्त किया गया।
कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल योजनाओं को पूर्ण किए जाने हेतु मार्च 2027 तक का लक्ष्य रखा गया है एवं जो निर्माण एजेंसियां समय पर कार्य पूर्ण नहीं करेंगी उनके विरूद्ध भविष्य में कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *