The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

डीलिस्टिंग पर कांग्रेस को आधी-अधूरी जानकारी: सीएम

Spread the love

रायपुर। डीलिस्टिंग को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के बयान पर सीएम साय ने पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का भ्रम है। कांग्रेस को सही जानकारी हासिल करनी चाहिए। कांग्रेसी आधी-अधूरी बातें करती है।
गौरतलब है कि धर्मांतरित लोगों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी बढ़ गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने एक बार फिर से इस मुद्दे को उठाया है। इससे पहले यह बड़ा राजनीतिक मुद्दा बने मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर आधी-अधूरी जानकारी होने का आरोप मढ़ते हुए समाप्त करने की कोशिश की है।
सीएम ने इसके साथ बिलासपुर-जशपुर दौरे को लेकर कहा कि जशपुर जिले को रेल सुविधा को लेकर कहा कि जशपुर गृह जिला है। रेल सेवा से अछूता है. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में रेल सुविधा की बात अवगत कराया था। इस पर अब कार्रवाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द इसकी स्वीकृति मिलेगी। रेल मार्ग के जुड़ने से जशपुर जिले को फायदा होगा। व्यापार और व्यापारियों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *