The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

खड़ी पांच यात्री बसों से 300 लीटर डीजल चोरी

Spread the love

खैरागढ़। नया बस स्टैंड में खड़ी पांच यात्री बसों से 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। यह घटना कैमरों में कैद होने के बावजूद चोरों ने आराम से घटना को अंजाम दिया उसके बाद वो लोग फरार हो गए।
आरोपियों ने एक-एक बस के टैंक के ताले तोड़े, गैलनों में डीजल भरा और आधे घंटे तक पूरे इत्मीनान से काम को अंजाम देते रहे। यह किसी सुरक्षा कर्मी, गश्ती दल या जिम्मेदार अधिकारी की नज़र में आने से कैसे बच गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात 2 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो बस स्टैंड पहुंची। वाहन से उतरे युवक सीधे बसों के पास पहुंचे और डीजल निकालना शुरू कर दिया। फुटेज से साफ है कि आरोपियों को न तो किसी रोक-टोक का डर था और न ही पकड़े जाने की चिंता। इसका मतलब है कि उन्हें परिसर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी।

बस संचालकों का कहना है कि बस स्टैंड परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। अक्सर बसों में शराब की बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास और अन्य सामान मिलते हैं। इसकी शिकायतें पहले की जाती थी । लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अब संगठित चोरी के रूप में सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और स्कॉर्पियो सवार युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *